विधायक ने ली जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों की बैठक

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजपुर रोड़ विधानसभा क्षेत्र की पेयजल, सीवर एवं जल निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु विधायक खजानदास ने दोनो विभागों की अलग-अलग बैठक ली जिसमें विभागों द्वारा विभिन्न गतिमान एवं प्रस्तावित कार्यो की रिपोर्ट विधायक के समक्ष रखी। विधायक द्वारा अधिकारियों को समयावधि में गतिमान कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये। खजानदास ने कहा कि स्मार्ट सिटी के द्वारा क्षतिग्रस्त पेयजल एवं सीवर योजनाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाये तथा जनसमस्याओं के निवारण हेतु किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी।

अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान ने विधायक को बताया कि आराघर क्षेत्र में पेयजल एवं सीवर की समस्या का तत्काल निवारण कर दिया जायेगा। साथ ही मोहिनी रोड़ में स्वीकृत रू 1.17 करोड़ के ट्यूबवैल का शीघ्र ही शिलान्यास कर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा इससे क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो हो जायेगा। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि आराघर क्षेत्र एवं सहारनपुर चौक क्षेत्र में सीवर के ओवर फ्लौ की समस्या का शीघ्र ही समाधान कर दिया जायेगा। जल निगम द्वारा मोथरोंवाला में 14 एम एल टी टैक का निर्माण कार्य चल रहा है।

विधायक खजानदास ने कहा कि शीघ्र ही जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा पूर्ण किये गये कार्यो के लोकार्पण के साथ-साथ कई योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कर क्षेत्रवासियों को कई सौगातें दी जायेगी।

इस अवसर पर पार्षद राकेश मंजखोला, देवेन्द्र पाल सिंह मोंटी, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान विनोद रमोला, अधिशासी अभियन्ता भट्ट, अधिशासी अभियन्ता जल निगम दून डिविजन हेम जोशी सहायक अभियन्ता सजवाण सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!