वेलमेड हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन शुरू,हैल्थ वर्कर्स के साथ ही 30 बुजुर्गों ने लगवाया टीका

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। टर्नर रोड स्थित वेलमेड हॉस्पिटल में शुक्रवार से आम लोगों को भी कोविड़ वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। पहले दिन हैल्थकेयर वर्कर्स के अलावा 30 अन्य लोगों को टीके लगे। टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह ही कई लोग रजिस्ट्रेशन के लिए अस्पताल पहुंच गये। कई लोगों ने सोमवार व मंगलवार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले ज्यादातर लोग 60 साल से ऊपर के हैं। आम लोगों में सबसे पहले टीका वेलमेड हैल्थकेयर सोसायटी के सदस्य कर्नल एच.एम. बर्थवाल को लगाया गया। कर्नल बर्थवाल ने कहा कि वेलमेड हॉस्पिटल क्लमेंट टाउन क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ. चेतन शर्मा व उनकी पूरी टीम ने लॉकडाउन के दौरान भी हमें स्वास्थय सेवाएं मुहैया कराई और अब वैक्सीन लगवाने में भी हमारा पूरा पूरा सहयोग कर रहे हैं।

इस मौके पर डॉ. चेतन शर्मा ने कहा कि हम सरकार द्वारा दी गई गाइड़लाइन के मुताबिक वैक्सीन लगवा रहे हैं और हमारी कोशिश है कि हम क्लेमेंट टाउन व आसपास के क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को वैक्सीन लगवा पाएं। उन्होंने कहा कि वेलमेड अस्पताल इस राष्ट्रीय अभियान को जन- जन तक पहुंचाने के लिए और भारत को कोविड़ मुक्त बनाने में अपना पूरा सहयोग करेगा।

इस मौके पर वेलमेड हैल्थकेयर सोसायटी के सदस्य बिग्रटेर आर. पी. नौटियाल, सविता मेहता, महेश पांडे, पुष्पा रावत और वेलमेड हॉस्पिटल के डॉ. ईशान शर्मा, डॉ. सौरभ शर्मा, विशाल सेठी, सुनील कुकरेती, राजेन्द्र पुनेठा, अजय सिंह नेगी, सचिन पांडे, गुरूमीत सिंह, सुदेश महतो,साक्षी कोठियाल, अमित बेरी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!