शर्मनाक: अनाथ नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी फूफा को किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

पॉक्सो सहित अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज, माता पिता की मौत के बाद आरोपी फूफा के पास रह रहने आई थी नाबालिग

देहरादून। हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामल सामने आया है। जिसमें कलयुगी फूफा अपनी अनाथ नाबालिग भतीजी को लगातार हवस का शिकार बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना पिरान कलियर पर वादी निवासी ग्राम कुआखेडा थाना कोतवाली कलियर जिला हरिद्वार द्वारा अपने अभि0 नीटू पूत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम इमलीखेड़ा थाना कलियर जनपद हरिद्वार के विरूद्ध खुद के साले की नाबालिग लडकी के साथ लगातार जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाना तथा इसकी जानकारी किसी को न बताये जाने पर पीडिता को जान से मारने की धमकी दिये जाने जाने के सम्बन्ध में थाना पिरान कलियर में पोक्सो एक्ट पंजीकृत करवाया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में थाना कलियर पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये सीसीटीवी कैमरो, एवं सीडीआर आदि का अवलोकन कर जनपद के सम्भावित स्थानो में दबिश देकर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नीटू उपरोक्त को 24 घंटे के भीतर हज हाउस के पास पिरान कलियर से गिरफ्तार किया गया।

पीडिता के माता-पिता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है, पीडिता कुछ माह पूर्व अपने सगे फूफा नीटू के उपरोक्त के घर पर रहने के लिये आयी थी, नीटू अपनी भतीजी पर गलत निगाह रखता था, मौके का फायदा उठाकर अभि0 नीटू ने घटना को अंजाम दिया और 5- 6 माह पूर्व से पीडिता के साथ दुष्कर्म करता रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
नीटू पूत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम इमलीखेड़ा थाना कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!