दुल्हन अंजू ने प्रेमी संजू संग रची हिट- एंड-रन की खौफनाक साजिश, पति आशीष की मौके पर ही मौत

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

राजस्थान में नवविवाहित आशीष की मौत पहले सड़क हादसा लगी, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी अंजू ने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करवाई और इसे दुर्घटना व लूट का रूप देने की कोशिश की.

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक नवविवाहित दंपति के साथ हुई घटना ने सभी को चौंका दिया है. शाम को आशीष और उसकी पत्नी अंजू टहलने निकले थे. कुछ ही देर बाद दोनों सड़क पर बेहोश हालत में मिले. पुलिस को बताया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे आशीष की मौत हो गई और अंजू के गहने लूट लिए गए।हादसे के बाद आशीष को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुछताछ के दौरान अंजू ने पुलिस को बताया कि अचानक आए वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और वह कुछ समझ पाती, उससे पहले सब खत्म हो गया. शुरुआती जानकारी में मामला सड़क दुर्घटना जैसा लग रहा था. लेकिन जांच के बाद इस घटना में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे मिली थी. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. लेकिन घटनास्थल और अंजू के बयान में अंतर दिखाई दिया. आशीष के शरीर पर चोट के निशान थे और गले पर दबाव के संकेत मिले. इन सभी संकेतों से पुलिस का शक गहराया कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं है. दूसरी ओर, अंजू के शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं थी, जबकि कथित तौर पर दोनों को वाहन ने टक्कर मारी थी. यही बात पुलिस के लिए संदेह का कारण बनी. जांच के दौरान पुलिस ने अंजू के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। कॉल डिटेल से पता चला कि वह संजू नाम के युवक से लगातार संपर्क में थी, जो उसके घर के पास ही रहता था. पूछताछ में सामने आया कि अंजू की शादी को तीन महीने ही हुए थे, लेकिन वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी. कुछ समय बाद वह अपने मायके चली गई, जहां उसकी मुलाकात अपने पुराने प्रेमी संजू से हुई. यहीं से एक खतरनाक साजिश की शुरुआत हुई।

पुलिस के अनुसार, अंजू और संजू ने मिलकर आशीष को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. तय योजना के मुताबिक अंजू ने अपने पति को सैर के बहाने एक सुनसान इलाके में ले गई. वहां पहले से संजू और उसके साथी रॉकी, बादल और सिद्धार्थ छिपे हुए थे. जैसे ही मौका मिला, उन्होंने आशीष पर हमला किया. पुलिस का कहना है कि आशीष का गला दबाकर उसकी हत्या की गई और बाद में घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई. अंजू ने लूट की कहानी गढ़ने के लिए अपना फोन और झुमके आरोपियों को दे दिए, ताकि मामला हिट-एंड-रन और लूट जैसा लगे।

लेकिन आशीष की गर्दन पर मिले निशान और अंजू का बिना चोट के बच जाना पुलिस को खटक गया. जांच गहराई से हुई तो पूरा सच सामने आ गया. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!