अक्षय तृतीया एवं शादी सीजन में देहरादून के मेंहूवाला स्थित A-One Jewellers का बड़ा ऐलान, सोना-हीरा-चांदी पर आकर्षक छूट
देहरादून। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देहरादून का ज्वेलरी बाजार एक बार फिर रौनक से भरने लगा है। इसी कड़ी में शहर के मेंहुवाला स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम A-One Jewellers ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। शोरूम द्वारा पेश किए गए ये ऑफर्स सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे और ग्राहकों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण खरीदने का अवसर प्रदान करेंगे।
A-One Jewellers के एमडी शेख सिकंदर हुसैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोने के आभूषणों की खरीद पर ग्राहकों को बेसिक रेट के मुकाबले ₹2999 प्रति 10 ग्राम तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो इस सीजन में शादी या निवेश के उद्देश्य से सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही, शोरूम पुराने सोने के बदले बेहतरीन एक्सचेंज वैल्यू भी प्रदान कर रहा है, जिससे ग्राहक अपने पुराने आभूषणों को नए डिजाइनों में आसानी से बदल सकते हैं।
हीरे के आभूषणों के शौकीनों के लिए भी विशेष ऑफर पेश किया गया है। शोरूम में डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के तहत ग्राहक आधुनिक और आकर्षक डिजाइनों वाले हीरे के आभूषण कम कीमत में खरीद सकते हैं।
चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए भी A-One Jewellers ने विशेष सुविधा प्रदान की है। सिल्वर ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज पूरी तरह से शून्य रखा गया है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त लागत का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। यह ऑफर खासकर उन ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है जो पारंपरिक और दैनिक उपयोग के लिए चांदी के आभूषण खरीदना चाहते हैं।
इसके अतिरिक्त, शोरूम द्वारा एक एक्सक्लूसिव स्कीम भी चलाई जा रही है, जिसके तहत स्कीम से जुड़ने पर ग्राहकों को 0% मेकिंग चार्ज का लाभ मिलेगा। यह योजना लंबी अवधि के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे वे धीरे-धीरे निवेश करते हुए बड़े स्तर पर ज्वेलरी खरीद सकें।
शेख सिकंदर का कहना है कि शादी के सीजन एवं अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों की मांग को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। शोरूम में नए और ट्रेंडिंग डिजाइनों का व्यापक कलेक्शन उपलब्ध है, जिसमें पारंपरिक से लेकर मॉडर्न स्टाइल तक की ज्वेलरी शामिल है। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टाफ द्वारा व्यक्तिगत सहायता भी प्रदान की जा रही है।A-One Jewellers का शोरूम मेहुवाला, शिमला बायपास रोड, देहरादून में स्थित है। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए 9837840883 और 7017286788 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
त्योहारी सीजन में इस तरह के आकर्षक ऑफर्स से न केवल ग्राहकों को राहत मिल रही है, बल्कि स्थानीय ज्वेलरी बाजार में भी नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। व्यापारियों का मानना है कि इस तरह की योजनाएं बाजार को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और आने वाले दिनों में बिक्री में और बढ़ोतरी की संभावना है।












