आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने को आतुर है जनता : दिनेश अग्रवाल

MS Malik
By
3 Min Read

क्लेमेंट टाउन में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित

देहरादून। आज क्लेमेंट टाउन कैंट क्षेत्र वार्ड नं-03 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र गुसाई एवं कैंट प्रभारी सुभाष धस्माना की अध्यक्षता में एक ब्लॉक का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें छावनी क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने, कैंट बोर्ड के आगामी चुनाव, कैंट की समस्याओं और वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के सबंध में चर्चा की गई।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आई भाजपा की सरकार ने महंगाई से आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा की निरंकुश सरकार से परेशान हो चुकी है और आगामी चुनाव में जनता भाजपा को घर बैठाने का कार्य करेगी।

महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के जनविरोधी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के लिए तन मन से जुट जाएं।

कार्यक्रम को नगर निगम पार्षद हरि प्रसाद भट्ट, रमेश कुमार मंगू, राजेश परमार, मोहन गुरुंग ने भी संबोधित किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र गुसाई, क्लेमेंट टाउन कैंट प्रभारी सुभाष धस्माना पार्षद रमेश कुमार मंगू, पार्षद राजेश परमार, पार्षद हरि भट्ट, पार्षद मोहन गुरुंग, पूर्व प्रधान भगवान सिंह बिष्ट, वीरेंद्र कुमार (वीरू प्रधान), सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़, विनोद कन्नौजिया, सभासद राम किशन यादव, विजय पाल, विशन वर्मा, आलम सिंह भंडारी, मंसूर, राजेश भट्ट, अमिता शर्मा, आशा धस्माना, ममता धस्माना, अंजलि नेगी, प्रतिमा, कमल कुमार, हिमांशु तिवारी, प्रदीप रावत, सूरज भंडारी, शीतल शाही, सूरी, रमेश जदली, विनोद राई, विनोद वर्मा, अमित कुमार, बिजेंद्र कुमार, भरत उपाध्याय, राजकुमार जी, नितिन जखमोला जी, मनोज धस्माना, किशोर कुमार धस्माना, राजेन्द्र मेंदोला, सिद्धार्थ वर्मा, गौतम वर्मा, योगेश कुमार, प्रमोद कुमार, सन्नी क्षेत्री, विनय कुमार, कलम सिंह नेगी, राम कुमार सहित सैंकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और कैंटवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!