आज भी बन्द रहेंगे जिलेभर में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र, आधी रात को जारी हुआ आदेश

Astitva Times Desk
4 Min Read

देहरादून जिले के अलावा चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ में भी बुधवार 6 अगस्त को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी घोषित की गई है

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते अब देहरादून जिले में भी 06 अगस्त 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। रेड अलर्ट के चलते बुधवार 6 अगस्त को देहरादून जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

लगातार हो भारी बारिश एवं दिनांक 6 अगस्त 2025 को भी जनपद देहरादून सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी- नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद देहरादून में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते इन जनपदों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र राज्य के चमोली, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत, उत्तरकाशी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में 06 अगस्त 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 5 अगस्त की देर रात जारी चेतावनी में अगले 24-48 घंटों के भीतर प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली गिरने और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। इसी के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत यह एहतियाती निर्णय लिया गया है।

किन जिलों में छुट्टी की घोषणा हुई है?

हरिद्वार जिला प्रशासन ने सभी शासकीय, निजी और आंगनबाड़ी केंद्रों को 6 अगस्त को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

उधमसिंह नगर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।

पिथौरागढ़ में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए ज़िले में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

जिलाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों में आमजन से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और नदियों-नालों से दूर रहें। आपदा की किसी भी स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी आपातकालीन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

उत्तरकाशी जिले में आपदा और भारी बारिश के हालात को देखते हुए जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। लोगों सावधानी बरतने की अपील की गयी है।

चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी के चलते 6 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

पौड़ी गढ़वाल में भी अवकाश।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!