उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी समेत 5 प्रमुख समितियों का किया ऐलान, दिग्गज नेताओं को सौंपी कमान

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

​नई दिल्ली / देहरादून। ​उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने और संगठन को नई धार देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य इकाई के लिए कई महत्वपूर्ण समितियों के गठन का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की संस्तुति के बाद पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

​जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के लिए कार्यकारिणी समिति (Executive Committee) के साथ-साथ चार अन्य महत्वपूर्ण विशेष समितियों—मेनिफेस्टो समिति, अनुशासन समिति, SIR समिति और चार्जशीट समिति की घोषणा की गई है।

​1. 41 सदस्यीय कार्यकारी समिति (Executive Committee)
​उत्तराखंड कांग्रेस की 41 सदस्यीय कार्यकारी समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और युवा चेहरों का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। प्रमुख नामों में शामिल हैं:
​शीर्ष एवं वरिष्ठ नेता: गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत।

​प्रमुख सदस्य: भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, मयुख महर, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी, रवि बहादुर।
​अन्य वरिष्ठ एवं युवा चेहरे: अनुपमा रावत, सुमित हृदयेश, वीरेंद्र सिंह जाती, लखपत सिंह बुटोला, गोविंद सिंह कुंजवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण, मंत्री प्रसाद नैथानी, नवप्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र रावत, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, रणजीत रावत, डॉ. जीत राम, संजीव आर्य, आर्येंद्र शर्मा, सरोजनी कैंतुरा और वैभव वालिया।

​2. मेनिफेस्टो कमेटी
​जनता के बीच पार्टी के एजेंडे को मजबूती से रखने और आगामी चुनावों के लिए वचन पत्र/घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को दी गई है:
​अध्यक्ष: भुवन कापड़ी (Chairman)
​संयोजक: डॉ. प्रेम बहुखंडी (Convenor)
​सदस्य: गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना, सुजाता पॉल।

​3. अनुशासन समिति
​संगठन में अनुशासन बनाए रखने और अंदरूनी खींचतान पर अंकुश लगाने के लिए कड़े तेवरों वाले नेताओं को यह कमान सौंपी गई है:
​अध्यक्ष: विक्रम सिंह नेगी (Chairman)
​सदस्य: ललित फर्स्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित, सी.पी. सिंह।

​4. SIR समिति (SIR Committee)
​अध्यक्ष: मनोज रावत (Chairman)
​सदस्य: अमरिंदर बिष्ट, एडवोकेट संदीप चमोली।

​5. चार्जशीट समिति
​प्रदेश सरकार की नाकामियों, जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर कर ‘आरोप पत्र’ (Chargesheet) तैयार करने के लिए विशेष समिति बनाई गई है:
​अध्यक्ष: करन माहरा (Chairman)
​सदस्य: मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी, डॉ. प्रतिमा सिंह।

​कांग्रेस आलाकमान द्वारा एक साथ इन पांच समितियों की घोषणा से साफ है कि पार्टी उत्तराखंड में पूरी आक्रामकता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। वरिष्ठ नेताओं जैसे हरीश रावत, यशपाल आर्य, और प्रीतम सिंह को कार्यकारिणी में जगह देकर जहां गुटबाजी को साधने की कोशिश की गई है, वहीं भुवन कापड़ी, करन माहरा और मनोज रावत जैसे फायरब्रांड नेताओं को अहम समितियों की जिम्मेदारी देकर जमीनी संघर्ष का संकेत दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!