देहरादून: तीन वर्षीय मासूम से अश्लील हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पुलिस ने तीन वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास करने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक़ 18 अगस्त 24 को पीड़ित ने सहसपुर थाने पर लिखित शिकायत करते हुए बताया कि हरेन्द्र पुत्र रामस्वरुप निवासी केदारावाला ने मेरे तीन वर्षीय पुत्र को मेरे घर से दुकान में चीज दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर बालक के साथ अश्लील हरकते करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सहसपुर में मु0अ0स0 239/2024 धारा 7/8 पोक्सो अधिनियम का अभियाग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष ने तत्काल टीम का गठन करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये, गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए 19 अगस्त को अभियुक्त हरेन्द्र उम्र 35 वर्ष को उसके घर केदारावाला से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।अपराधिक इतिहास में मु0अ0 स0 319/19 धारा 363 354 भारतीय दंड संहिता 7/8 पोस्को अधिनियम थाना सहसपुर में अभियुक्त पूर्व भी पोस्को अधिनियम के तहत जेल जा चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!