उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने और धर्मांतरण कानून को सहित कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय मेंं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सचिवालय में तकरीबन 3 घंटे तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक मे कई फैसलें हुए है। लेकिन बैठक की औपचारिक ब्रीफिंग नहीं की गई । बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने चंपावत में नया RTO ऑफिस खोलने पर मुहर लगाई है। उत्तराखंड दुकान एवं स्थापन 2022 प्रख्यापन और अग्निशमन नियमावाली को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले
धर्मांतरण कानून को मंजूरी मिली केबीनेट से मिली मंजूरी।

नैनिताल से हाईकोर्ट को किया जाएगा हल्द्वानी शिफ्ट, हाईकोर्ट ने दी सैधांतिक मंजूरी।

चंपावत में खोला जाएगा नया RTO ऑफिस।

उत्तराखंड दुकान एवं स्थापन 2022 प्रख्यापन को मंजूरी।

आवास नीति में संसोधन।

नियोजन में RWD कार्यदायी संस्था की लिमिट बढ़ाई गई।

कई विभागों की सेवा नियमावली से हो सकता है संशोधन।

आवास नीति में संसोधन को कैबीनेट से मंजूरी।

भूसे पर बढ़ाई जाएगी सब्सिडी
कौशल विकास योजना की नियमेवाली में संसोधन।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!