देर शाम टपकेश्वर मन्दिर के पास नदी में डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शुक्रवार को देर शाम टपकेश्वर मन्दिर के पास नदी में डूबे युवक का शव आज सुबह एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कल 09 अगस्त 2024 को सांय 06:30 बजे पुलिस थाना कैंट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि टपकेश्वर मंदिर के पास कल एक युवक नदी में डूब गया था, जिसमें सर्चिग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कल SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया गया परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

आज एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिग अभियान चलाया गया। सर्चिग के दौरान SDRF टीम द्वारा नदी से उक्त युवक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का नाम : रितेंद्र राणा पुत्र भगवान सिंह राणा, उम्र 22 वर्ष, निवासी- आकाशदीप कॉलोनी, गढ़ी कैंट, देहरादून।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!