उत्तराखंड में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दे पार्टी हाईकमान : सरिता आर्या

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सरिता आर्य ने पार्टी ने हाईकमान से उत्तराखंड में भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की अपील की है। उन्होंने कहा की उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में प्रदेश की मातृृशक्ति की अहम भूमिका रही है। राज्य निर्माण आंदोलन में राज्य की मातृृशक्ति ने भी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का काम किया था।

उन्होंने कहा राज्य को बने हुए 21 वर्ष पूर्ण होने पर भी प्रदेश में महिलाओं को वह सम्मान नही मिल पाया जिसकी वह हकदार हैं। महिलाओं को उनकी जनसंख्या के आधार पर विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रिंयका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट प्रदान करने का एतिहासिक निर्णय लेने का काम किया है, यह फैसला महिलाओं को सशक्तिकरण करने का काम करेगा, इस बार युवाओं और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया जाएगा, क्योंकि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ने से महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी. इससे समाज, प्रदेश और देश का विकास भी होगा।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते प्रदेश मैं भी कांग्रेस आलाकमान से महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट की मांग करती हूूं। कांग्रेस पार्टी हमेशा ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील रही है और उन्हें साथ लेकर चलनें वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट मिलें ताकी महिलाएं भी विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर सकें।

पत्रकार वार्ता मेें महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरोजिनी कैंतूरा,प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, बाला शर्मा, सुमित्रा ध्यानी, आशा टम्टा, चंद्रकला नेगी, मंजू त्रिपाठी, शांति रावत, प्रणिता बडोनी, चंद्रप्रभा बबीता उपरेती, प्रियंका भंडारी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!