मसूरी में इंदिरा की जयंती भूली नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दे बचाई लाज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। शुक्रवार को राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वहीं, मसूरी नगर कांग्रेस कमेटी इंदिरा गांधी की जयंती को ही भूल गई जो कि कांग्रेस कार्यक्रताओं के बीच दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। गनीमत रही कि युवा कांग्रेस मसूरी ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर कांग्रेस की इज्जत बचाई।

मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शहीद स्थल झूलाघर पर उनकी प्रतिमा में पुष्पाजंलि अर्पित की व उनको याद किया गया। वहीं शहर कांग्रेस की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं किया जाना पूरे मसूरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

मसूरी विधान सभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में झूलाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व उनको याद किया गया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया व देश के विकास में अहम भूमिका निभाई जिस कारण उन्हें आयरन लेडी भी कहा गया।

इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलायी व देश में विकास कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, कामिल अली, आशीष भटट, महिपाल पंवार, कादिर, हैदर अली, रिशभ, विरेंद्र थापा, राजीव रावत, दयाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!