उत्तराखंड: स्पा सेंटरों पर छापेमारी से हड़कंप, अनियमितता मिलने पर 40 हज़ार का जुर्माना

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देवभूमि मे स्पा सेंटरों पर पुलिस की कड़ी नजर
टूरिस्ट सीजन मे एसएसपी ने ने दिए जाँच और निगरानी के सख़्त निर्देश

हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर 4 स्पा सेंटरों पर की कार्यवाही, 40,000 का जुर्माना लगाया गया है।

देवभूमि उत्तराखंड मे स्पा मसाज पार्लरों की बाढ़ है… मैदान से लेकर पहाड़ तक इसमें आपको भीड़ भी दिख जाएगी लेकिन उत्तराखंड पुलिस अलग अलग जिलों मे इनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर भी रखती है और आये दिन छापेमारी भी होती है… इसी कड़ी मे एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उ0नि0 मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण कर जाँच और गतिविधियों को चेक किया गया।

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर
Cloud 9 स्पा सेंटर, Health Club स्पा सेंटर, Angelic Unisex Salon & Spa Center
इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण इन तीनों सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए हैं।

काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर
The Thai Unisex Spa Centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं किया गया, वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं था और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया है। इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है। आपको बता दें की पुलिस टीम मे शामिल रहे उ0नि0 मन्जू ज्यालाऔर हे0 का0 गीता कोठारी को ये ज़िम्मेदारी दी गईं थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!