UKSSSC द्वारा पुलिस भर्ती समेत 1614 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, 12वीं पास भी करें आवेदन

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए मंगलवार को अच्छी खबर आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज दो भर्ती विज्ञापन द्वारा कुल 1614 पदों पर भर्ती प्रकिया प्रारम्भ की गयी है। गृह विभाग के अंतर्गत आरक्षी (नागरिक पुलिस), आरक्षी (पी0ए0सी0आई0आर०वी) तथा फायरमैन के कुल 1521 पदों पर भर्ती प्रकिया प्रारम्भ की गयी है।

एक अन्य विज्ञप्ति के द्वारा विभिन्न विभागों में सांख्यिकी व संगणक श्रेणी के 93 पदों पर भर्ती प्रकिया प्रारम्भ की गयी है। सांख्यिकी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 30.12.2021 से प्रारम्भ होंगे व दिनांक 12.02.2022 तक आवेदन पत्र भरे जायेंगे।

पुलिस आरक्षी व फायरमैन के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया दिनांक 03.01.2022 से प्रारम्भ होकर दिनांक 16.02.2022 तक चलेगी। पुलिस के पदों पर शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट रखी गयी है।

आयु सीमा पुरुष अभ्यर्थियों के 18-23 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 18-26 वर्ष रखी गयी है। इसमें एक वर्ष की छूट राज्य सरकार के द्वारा कोविड संकमण के प्रभावों के कारण दी गयी है।

पुलिस विभाग की 1521 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रकिया के 02 मुख्य चरण होंगे। पहले शारीरिक माप-जोख तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा उसके बाद लिखित परीक्षा संपन्न होगी। उसके उपरांत मेरिट कम के आधार पर अभ्यर्थियों को पदों का विकल्प लेने का अवसर दिया जायेगा।

पुलिस आरक्षी(ना0पु0) व आरक्षी(PACIRB) के पदों पर ऐसे होमगॉर्ड्स के जवान जो 03 वर्ष की होमगार्ड्स में सेवा पूर्ण कर चुके हैं, को 5 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। अतः होमगॉर्ड्स के अर्ह जवान भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सांख्यिकी अधिकारी व संगणक के पदों पर सांख्यिकी व गणित आदि विषयों से स्नातक व
स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इन दोनों ही मामलों में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा की अतिरिक्त छूट राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप दी गयी है । आरक्षी पुलिस पुरूष वर्ग के लिए आयुसीमा 18-23 वर्ष तथा महिला के लिए 18-26 वर्ष। सांख्यिकी के पदों पर आयुसीमा 21-43 वर्ष रखी गयी है। राज्य सरकार द्वारा अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में पूर्ण छूट दी गयी है। अतः इन दोनों चयनों के लिए अभ्यर्थियों से शुल्क नहीं लिया जायेगा।

आवेदन पत्र या OTR भरने में आने वाली कठिनाइयों के लिए अभ्यर्थी टॉल फ्री नं0-9520991172 या व्हाट्सएप्प नं0-9520991174 या आयोग की E.Mall-chayanayog@gmail.com पर भी सम्पर्क
कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!