एक तरफा प्यार में युवक ने युवती पर फेंका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। महिला अपराधों के प्रति दून पुलिस गंभीर नज़र आ रही है। एक महिला पर तेजाब फेंकने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त केरल का रहने वाला है। एक तरफा प्यार में अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था।

जानकारी के मुताबिक थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत भानियावाला निवासी एक युवती ने डोईवाला कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया कि केरला निवासी रियास नाम के एक व्यक्ति द्वारा उसका हाथ खींचकर उनके साथ अभद्रता की तथा विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा उसके ऊपर तेजाब फेंका गया, परन्तु शिकायतकर्ता युवती द्वारा अपने आप को बचाते हुए हट जाने से तेजाब उस पर नही गिरा, जिस पर रियास युवती व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या 05/2024 धारा- 354/326बी/506 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल उच्चाधिकारी को अवगत करा दिया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना डोईवाला पर पुलिस टीमें गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटना स्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से पुलिस को अभियुक्त रियास पीपी पुत्र पल्लीप्परामबा निवासी कुनयील किजुहुपरामबा केरला उम्र 35 वर्ष को जौलीग्रान्ट क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बेंगलुरु में कार सेल्स व ड्राइविंग का काम करता है, बैंगलुरु में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये उसकी पहचान उक्त युवती से हुई थी, जो बेंगलुरु में पढ़ती थी। उसके बाद उनकी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनकी बातें होती थी। जून में उक्त युवती देहरादून वापस आ गयी तथा वर्तमान में हिमालयन हॉस्पिटल में नौकरी कर रही थी। अभियुक्त आज दिल्ली से डिजायर कार लेकर देहरादून आया था तथा द्वेषपूर्वक उसके द्वारा लड़की के ऊपर तेजाब फेकने का प्रयास किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!