कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने टर्नर रोड पर दिनेश अग्रवाल के लिए मांगे वोट

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने मंगलवार को देहरादून में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के बाद कई विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। रागिनी ने धर्मपुर विधानसभा की टर्नर रोड पर कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जुमले बाजो की पार्टी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में महंगाई लगातार बढ़ी है। सरसों का तेल 200 के पार हो गया है, पेट्रोल 100 के पार है, चीनी ₹15 से ₹40 पर पहुंच गई है। रसोई गैस 400 से 900 के ऊपर पहुंच गया है। भाजपा सरकार ने जनहित में कोई कार्य नहीं करते हुए अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम करने का कार्य किया है। रागिनी ने कांग्रेस सरकार आने पर घोषणा पत्र में किए गए चार धाम चार काम के वादे को निभाने का वचन दिया।

जनसभा को पार्टी के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, मंसूर कुरैशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय पार्षद रमेश कुमार मंगू ने किया। इस अवसर तौफीक अहमद, पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह बग्गा, अभिरुचि गुरुंग, सिद्धार्थ वर्मा, साधु राम, दिलशाद अहमद, कमल, यशपाल, विक्की, संदीप, अमन, नरेश, श्रीमती बबली देवी, सरोज, रीता, प्रीति, खुशबू, राधिका, मानसी, श्रीमती ज्योति आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!