कांग्रेस प्रत्याशियों की एक और सूची जारी, हरिद्वार से वीरेन्द्र नैनीताल से जोशी मैदान में

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आखिरकार काफी मत्थापच्ची के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। नयी सूची में हरिद्वार से हरीश रावत तमाम किंतु परन्तु के बावजूद अपने पुत्र वीरेंद्र रावत को टिकट दिलाने में सफल हुए हैं। जो हाईकमान पर आज भी उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। अब चुनाव में उनका मुक़ाबला भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, निर्दलीय प्रत्याशी खानपुर विधायक उमेश कुमार एवं बसपा प्रत्याशी भावना पाण्डे से होगा।

ऐसे ही पार्टी ने नैनीताल से युवा नेता प्रकाश जोशी को चुनावी अखाड़े में उतारा है। नैनीताल में कांग्रेस ने सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए युवा नेता प्रकाश जोशी पर दांव खेला है। प्रकाश जोशी को राहुल का करीबी माना जाता है। इस सीट पर भाजपा से अजय भट्ट प्रत्याशी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!