कांग्रेस भवन में भिड़े NSUI के दो गुट, जमकर हुई मारपीट और धक्का मुक्की, देखें वीडियो

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एनएसयूआई के गुट आपस में भिड़ गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। उधर, शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। धारा 144 के उलंघन में चार नामजद और 50-60 अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

भर्ती परीक्षाओं में धांधली और देहरादून लाठीचार्ज के विरोध में आज सोमवार को भी बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच देहरादून में प्रदर्शन को लेकर पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नीरज कुंदन का एक गुट ने विरोध शुरू कर दिया। थोड़ी देर में मामला बढ़ गया है और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!