कोविड-19: मौत के मामलों में हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंचा उत्तराखंड

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड कोविड मौत के मामले में देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल हो गया है। जबकि, हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां प्रति एक लाख पर 33 मौतें कोविड से हुई हैं। वह 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 9वें नंबर पर है।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने कोविड अध्ययन में इस पर चिंता जताई है। फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के मुताबिक उत्तराखंड में कोविड से मौतें चिंता बढ़ा रही हैं। उनका कहना है कि यह हालात तब हैं, जब पूरा फोकस राज्य के उन मैदानी हिस्सों पर है, जहां संक्रमण सबसे ज्यादा है और उससे निपटने के लिए स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा भी पहले से मौजूद है। पर जिस तरह से पिछले एक हफ्ते में पर्वतीय जिलों में संक्रमण के मामले आ रहे हैं, तो इन आंकड़ों के आगे चिंता और बढ़ जाती है।

यूपी, बिहार से आगे उत्तराखंड
यूपी, बिहार जैसे बड़े राज्यों से उत्तराखंड कोविड मौत के मामले में काफी आगे हैं। यूपी में एक लाख पर 8 मौत के साथ 27वें स्थान पर है, जबकि बिहार प्रति लाख पर तीन मौत के साथ 33वें स्थान पर है। मध्य प्रदेश 24वें, राजस्थान 28वें स्थान पर हैं।

दिल्ली मौत में नंबर वन
प्रति लाख की आबादी पर 116 की कोविड से मौत के साथ दिल्ली पहले, गोवा 112 दूसरे, पुडुचेरी 80 मौत तीसरे, महाराष्ट्र 67 चौथे, चंडीगढ़ 52 पांचवें, लद्दाख 51 छठे, छत्तीसगढ़ 41 सातवें और पंजाब 80 मौत के साथ आठवें स्थान पर है। इसके बाद उत्तराखंड प्रति लाख पर 33 मौत के साथ नवें और कर्नाटक दसवें स्थान पर है।

हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले स्थान पर
उत्तराखंड-33
हिमाचल-28
सिक्किम-28
मणिपुर-18
त्रिपुरा-11
मेघालय-8
नागालैंड-7
अरुणाचल प्रदेश-4
मिजोरम-2

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!