खेड़ा अफगान में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा चलाया गया सफाई अभियान,

MS Malik
By
1 Min Read

खेड़ा अफगान के ग्राम प्रधान ओमपाल द्वारा गांव में चलाया चलाया गया सफाई अभियान।

खेड़ा अफगान से – खालिद मलिक

ग्राम खेडा अफगान के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ओमपाल ने कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए और प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देते हुए गाँव की नाली नालियों को साफ कराया। ग्राम प्रधान ओमपाल ने कहा की लोगो का मुझ पर पूरा विश्वास है लोगो के इस विश्वास को में गाँव मे उच्च स्तर पर विकास कार्य कराकर ऐसे ही बनाए रखूंगा। उन्होने कोरोना महामारी से बचाव के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए कहा की सभी लोग अपने आस पास साफ सफाई रखे। अगर हमे कोरोना महामारी को हराना है तो हम सब मिलकर कोविड नियमो का पालन करे। सभी मास्क का प्रयोग करे सेनिटाइज से अपने हाथों की सफाई करते रहें एक दूसरे से दूरी बनाए रखे।जिसको लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!