विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच न्यूजीलैंड ने जीता, जानिए किस टीम को मिली कितनी धनराशि कौन हुआ मालामाल,

MS Malik
By
1 Min Read

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड की टीम मालामाल हो गई। कीवी टीम को टेस्ट चैंपियनशिप गदा के साथ 16 लाख डॉलर (लगभग 11.72 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि मिली। वहीं, उपविजेता टीम यानी भारत को 5.86 करोड़ रुपये मिले। टेस्ट चैंपियनशिप रेस में तीसरे स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया को 4.5 लाख डॉलर (करीब 3.29 करोड़ रुपए) दिए गए। चौथे स्थान पर रहने वाले इंग्लैंड को 3.5 लाख डॉलर (करीब 2.56 करोड़ रुपए) मिले। बता दें कि वर्षाबाधित इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया। छठे दिन (रिजर्व-डे) भारत की दूसरी पारी 170 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रन का आसान लक्ष्य मिला था, जिसे कीवी टीम ने दो विकेट खोकर 140 बनाते हुए हासिल कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!