चिड़ोवाली में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया पुरस्कृत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को चिड़ोवाली प्रीमियर लीग में अक्रांता क्लब व चिड़ोवाली खेल समिति द्वारा चिड़ोवाली खेल मैदान में आयोजित T-12 टेनिसवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने रनरअप टीम रही करगेती इलेवन को ट्राफी ओर पुरुस्कार राशि का डमी चैक प्रदान किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज भारत के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर जोशी ने क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कमाना भी की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, नरेंद्र बिष्ट, मनजीत रावत, पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद चुन्नीलाल, अजय चौहान, अज्जू कार्की, कमल प्रसाद, शुभम मक़लोवा, शैलेश जोशी, सार्थक पंवार, वीरेंद्र पुंडीर, मन्ना रावत, रविंद्र, सूरज चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!