जमीन फर्जीवाड़े के आरोपी दो गैंगस्टर गिरफ्तार, जब्त होगी संपत्ति

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

फर्जी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के आधार पर भूमि की 06 अलग- अलग रजिस्ट्रियां कर की थी 01 करोड़ 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी

अभियुक्तो द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को किया जा रहा चिन्हित, होगी जब्तीकरण की कार्रवाई

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने भूमि फर्जीवाड़े के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक वादी मोहित सेठ ने थाना रायपुर पर तहरीर देते हुए बताया था कि राजेश अग्रवाल तथा विजय कुमार द्वारा डांडा नूरीवाला में खाली पडी जमीन दिखाकर उसकी फर्जी पावर आफ अटार्नी बनाते हुए उक्त जमीन का 01 करोड 65 लाख रू0 में उनसे सौदा किया गया तथा फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी के द्वारा उक्त भूमि की 06 अलग अलग रजिस्ट्रिया उनके तथा उनके परिवार के नाम पर करते हुए उसके एवज में उनसे 01 करोड 65 लाख रू0 प्राप्त किये गए। रजिस्ट्री के बाद जब उनके द्वारा भूमि के दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया गया तो उन्हें फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के सम्बंध में जानकारी हुई, उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा किसी अन्य की भूमि की फर्जी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी तैयार कर उसके आधार पर उक्त भूमि की रजिस्ट्री उनके नाम पर करते हुए उनसे 01 करोड़ 65 लाख रुपए हड़प लिए। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 239/2025 420/ 467/ 468 /471/120 बी भादवि दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच की गई। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर नामजद 02 अभियुक्तों 1- राजेश अग्रवाल तथा 2- विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी भूमि धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुके हैं, जिनके खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में भूमि धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज है, वर्तमान में दोनों जमानत पर जेल से बाहर आए थे, अभियुक्तों के लगातार भूमि धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त रहने पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई थी। अभियुक्तो द्वारा अवैध रूप से जुटाई गई संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- राजेश अग्रवाल पुत्र स्व0 विशेश्वर प्रसाद अग्रवाल निवासी 18/02 नेमी रोड़, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 53 वर्ष ।
2- विजय कुमार पुत्र स्व0 लक्ष्मी चन्द निवासी सुगरमिल नियर महाराणा प्रताप स्कूल कस्बा मवाना थाना ममवाना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता जैन प्लाट अधोईवाला, रायपुर, देहरादून उम्र 40 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास :-*

*1- अभियुक्त विजय कुमार*
01- मु०अ०सं०- 358/ 2020 धारा 406/420/120 बी आईपीसी थाना रायपुर
02- मु०अ०सं०- 152/ 2021 धारा 420/406/120 बी आईपीसी थाना रायपुर
03- मु०अ०सं०- 322/2022 धारा 420/467/468/471/120 बी आईपीसी थाना रायपुर
04- मु०अ०सं०- 482/ 2022 धारा 420/120 बी आईपीसी थाना रायपुर
05- मु०अ०सं०- 315/ 2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर

*2- अभियुक्त राजेश अग्रवाल*
01- मु०अ०सं०- 482/ 2022 धारा 420/120 बी आईपीसी थाना रायपुर
02- मु०अ०सं०- 315/ 2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!