जोलीग्रांट क्षेत्र में पति पत्नी पर हाथी ने किया हमला, दोनों की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। बुधवार को जोलीग्रांट क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है जहां एक हाथी ने बुजुर्ग पति पत्नी पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों पति पत्नी की दुखद मौत हो गई। जानकारी की मुताबिक़ बुधवार 08 जनवरी 2025 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जौलीग्रांट जंगलात चौकी हाथी ने एक दंपति पर हमला कर दिया है ,जिसमे एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी प्रकाशचंद्र तिवारी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि उक्त महिला व पुरुष की मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवों को स्ट्रेचर द्वारा जंगल से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतकों का नाम-*
1. राजेंद्र पंवार उम्र 70 वर्ष बिजलीजौली
2. सुशीला पंवार उम्र 65 वर्ष बिजलीजौली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!