दिवाली की रात भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट, घटना के बाद पति के साथ हुई फरार

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

सीमेंट कंपनी का सहायक इंजीनियर दिवाली पर घर आया था। अगले महीने उनकी शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही भाभी ने उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर है। वहीं घटना को अंजाम देने वाली भाभी फरार हो गई है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा में बरहन क्षेत्र के एक गांव में दिवाली पर घर आए सीमेंट कंपनी के सहायक इंजीनियर योगेश कुमार का उसकी भाभी ने प्राइवेट पार्ट का दिया। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। तत्काल ही परिजन इंजीनियर को मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं, महिला अपने पति के साथ घर से भाग गई। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

गांव निवासी योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर है। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आया था। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गया था। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया।

योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि भाभी पर इंजीनियर का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना का कारण नहीं पता चला है। घायल के ठीक होने पर बात की जाएगी।

देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेठानी ने तहरीर में लिखा है कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

घटना के बाद गांव में कई चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि योगेश शिक्षित है। अच्छी कंपनी में नौकरी करता है। भाभी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर में शादी होने वाली है। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!