देहरादून: पार्षद जी ने स्वच्छता प्रहरियों संग मनाई दिवाली, प्रदेशवासियों को दी बधाई

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर वार्ड-78 टर्नर रोड से नगर निगम पार्षद रमेश कुमार मंगू और भारूवाला की पूर्व प्रधान श्रीमती कुसुम वर्मा ने अपने कार्यालय में वार्ड में कार्यरत सभी स्वच्छता प्रहरियों (पर्यावरण मित्र) के साथ दीपावली का उत्सव मनाया एवं सभी को उपहार भेंट कर उनके व उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

पार्षद रमेश कुमार मंगू ने बताया कि ये सभी पर्यावरण मित्र भी हमारा परिवार ही है। और हम हर वर्ष हर त्यौहार सबसे पहले अपने वार्ड में कार्यरत सभी पर्यावरण मित्रों के साथ परिवार सहित मानते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भी दीपावली के महापर्व के अवसर पर हमनें सभी कर्मचारियों को गरम कंबल एवं मिठाई देकर उनको दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके में वार्ड 78 के सुपरवाइजर सहित सभी पर्यावरण मित्र एवं स्वच्छता समिति के समस्त कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!