पुलिस ने छापा मारकर किया देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत दो गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून/ नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने छापा मारकर किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ क्या है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद सिंह मीणा द्वारा होटल, स्पा सेंटरो, रिसोर्ट में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को चेकिंग अभियान चलाया जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नितिन लोहानी क्षेत्राधिकार ऑप्स नैनीताल के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ईको टाउन फेस 03 डहरिया में देर रात दबिश दी गई। उक्त स्थान से महिला सरगना एक पुरुष को गिरफ्तार करने के साथ ही चार महिला पीड़ित बरामद की गई। जिनको उनके परिजनों को बुलाकर भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। एक महिला पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि ईको टाउन फेस 03 डहरिया में श्रीमती लीला कटियार का घर जिसे अभियुक्ता पूजा सिंह द्वारा ₹8,000/- रु0 प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमें उसके द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था वैश्यालय चलने वाली महिला पूजा सिंह व अभियुक्त गौरव कुमार को अंतर्गत धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया तथा महिला पीड़ितों को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया मकान मालिक श्रीमती लीला द्वारा किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹5000 /- रु का नगद चालान किया गया तथा उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिलाधिकारी नैनीताल महोदय के समक्ष रिर्पोट प्रेषित की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी

1- पूजा सिंह पत्नी अर्जुन सिंह निवासी ग्राम मालखेती ग्रा०वि०स० गोदावरी वार्ड नंबर 10 जिला कैलाली नेपाल हाल निवासी फेज-03 ईको टाउन डहरिया टी. पी. नगर हल्द्वानी।

2- गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम ताजपुर पी/ओ किरमचा मिलक रामपुर यू0पी0 हाल निवासी कत्या फैक्ट्री रामपुर रोड हल्द्वानी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!