देहरादून : बिना वजह देर रात तक घूमना पड़ा महंगा,15 गिरफ्तार चार वाहन सीज

MS Malik
By
1 Min Read

शराब पीकर गाड़ियों में तेज आवाज में डीजे बजा कर हुड़दंग करने पकड़े


देहरादून। देर रात तक अनावश्यक रूप से वाहनों से घूम कर हुड़दंग करने तथा लड़ाई झगड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन ने 15 एवं 16 मई की रात में गाड़ियों में ऊंची आवाज में डीजे बजा कर शोर-शराबा एवं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्यवाही की है।

इस दौरान 15 व्यक्तियों को पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ़तार किया गया तथा 01 स्कार्पियो 01 फॉर्च्यूनर तथा 03 बुलेट मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड सैलेंसर मैं मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया । थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा हुड़दंग करने वाले रात में बिना वजह घूमने वालों शराब पीकर वाहन चलाने , मॉडिफाइड साइलेंसर काली फिल्म एवं हूटर लगे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है हुड़दंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!