देहरादून : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों का हुआ सम्मान

MS Malik
By
2 Min Read

कांग्रेसके पूर्व प्रदेश सचिव/पार्षद रमेश कुमार मंगू ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

देहरादून। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नगर निगम के टर्नर रोड़ वार्ड के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने अपने कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में देश व राज्य का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने शॉल व पार्षद रमेश कुमार मंगू और यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि एक आदर्श समाज के निर्माण हेतु बालिकाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है,आज अपने कार्य कौशल के साथ देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।

इस मौके पर पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त बालिका ही सुसंस्कृत समाज का आधार है। आज बालिकाएं अनेकों अनेक छेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही है, इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि उनको सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही मिलकर बेटियों के स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा का प्रण लें।

सम्मानित बालिकाओं में बॉक्सिंग से नेशनल ब्रॉन्ज मैडल, स्टेट गोल्ड मैडल, नार्थ जॉन सिल्वर मेडलिस्ट रायना यादव और खेलो इंडिया में नेशनल सिल्वर मेडल, नेशनल ब्रॉन्ज़ मैडल, नार्थ जोन गोल्ड मेडलिस्ट अंशिका नेगी, हेमवतीनंदन बहुगुणा विश्विद्यालय गढ़वाल यूनिवर्सिटी लेवल प्रतियोगिता में 1500/500 मीटर में गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी बिष्ठ, और लांग जम्प में गोल्ड मेडलिस्ट जसविंदर कौर, ताइक्वांडो स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट वंदिता चंद, और शूटिंग में स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट उन्नति बालियान के साथ ही बॉक्सिंग कोच गीता थापा, पूर्व प्रधान कुसुम वर्मा, मुन्नी वैष्णवी, उषा जेदका, संतोष कक्कड़, सरबजीत, सिद्धार्थ वर्मा, सुभाष धस्माना, हरजोत सिंह, संग्राम सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!