देहरादून: हाथीबड़कला और नालापानी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

MS Malik
By
1 Min Read

यातायात व्यवस्था के संचालन में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारियो को किया लाइन हाजिर

पुलिस की गैरमौजूदगी/लापरवाही से जाम की स्थिती उत्पन्न होने पर सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही: एसएसपी

देहरादून। जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने दो चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से आगे यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में कोताही बरतने तथा उक्त मार्गों पर नियमित रूप से लग रहे जाम के कारण चौकी प्रभारी नालापानी तथा चौकी प्रभारी हाथीबडकला को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।

साथ ही सभी अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि यातायात व्यवस्था को बनाने में पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य है, यदि किसी थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही/गैरमौजूदगी के कारण जाम की स्थिती उत्पन्न होती है तो सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!