धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्तवपूर्ण फैसलों पर मोहर, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण के लिए बनेगी नियमावली

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 4 दिन के भीतर आज दूसरी बार कैबिनेट की गई। इस बैठक में आठ अहम मसलों पर चर्चा के बाद फैसलों पर मुहर लगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वप्रथम शहीद कैप्टन दीपक सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इन फैसलों पर लगी मुहर
गैरसैंण में होने वाले मानसून सत्र में अनपुरक बजट को कैबिनेट ने किया पास।

लगभग 5600 करोड़ का अनुपूरक बजट कैबिनेट ने किया मंजूर।

चीनी मिल में 68 मृतक आश्रित के पदों पर मिलेगी नौकरी।

मृतक आश्रितों के पद पर लगी रोक को कैबिनेट ने हटाया।

चीनी मिल में ही 123 सीजन कर्मचारियों के मृतक आश्रितों पदों को भरने को लेकर अगली कैबिनेट में होगा फ़ैसला।

दैनिक वेतन भोगी,संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण के फैसले पर चर्चा।

5 साल की जगह 10 साल की सेवा माना जाएगा नियमितीकरण का मानक।

नियमितकरण के लिए नियमावली बनाई जाएगी।

गृह मंत्रालय भारत सरकार, आपदा प्रबन्धन प्रभाग के पत्र दिनांक 14.08.2024 द्वारा एन०डी०आर०एफ० तथा एस०डी०आर०फ० की दरों का पुननिर्धारण किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस हेतु प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का विशेष आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

राज्य में नीति नियोजन से सम्बंधित संस्थान ‘स्टेट इंस्टिट्यूट फ़ॉर एम्पोवेरिंग एंड ट्रांस्फोर्मिंग उत्तराखंड (सेतु)’ के नाम को परिवर्तित कर भारत सरकार में गठित आयोग की तर्ज पर ‘स्टेट इंस्टिट्यूट फ़ॉर एम्पोवेरिंग एंड ट्रांस्फोर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) आयोग’ करने को स्वीकृति।

-उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा सेवा संवर्ग (समूह क, ख और ग) सेवा संशोधन नियमावली 2024 को प्रख्यापित करने को स्वीकृति।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!