नकली पिस्टल लहराकर दबंगई दिखाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

कप्तान साहब ने वायरल वीडियो का खुद संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को दिये थे कार्यवाही के निर्देश

जांच में टॉय गन निकली अभियुक्तों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली पिस्टल

देहरादून। राजधानी पुलिस ने वायरल हो रही एक वीडियो जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक टैक्सी नंबर के वाहन जिसमे सरकारी विभाग के पट्टी लगी हुई थी में अवैध असलहे का प्रदर्शन करते हुए दबंगई का प्रदर्शन किया जा रहा था।


वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे।
जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अल्प समय में कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ आईएसबीटी देहरादून के पास से धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा वीडियो में प्रदर्शित की जा रही पिस्टल एक टॉय गन निकली अभियुक्तों तो के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
वाहन के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्राइवेट वाहन सिंचाई विभाग में अनुबंधित है, जिसके सम्बन्ध में संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :
01 : मोहम्मद असलम पुत्र मीर हसन हरभज वाला पटेल नगर देहरादून
02 : बिलाल हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी हरभज वाला देहरादून
03 : दानिश पुत्र मोनीश निवासी मेहुवाला माफी खादर देहरादून

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!