नाम वापसी के अंतिम दिन शूरवीर सजवाण, सूरत सिंह नेगी एवं सौरभ थपलियाल सहित 24 लोगों ने लिए नाम वापस

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में से नाम वापसी के अंतिम दिन जिले की विधानसभाओं से 24 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिये हैं। जिनमें प्रमुख रूप से ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डोईवाला विधानसभा से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरव थपलियाल एवं रायपुर विधानसभा से कांग्रेस से पूर्व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज सिंह नेगी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इन्होंने लिया नाम वापस
विधानसभा विकासनगर से 1 निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती सुनीता देवी,

सहसपुर से 4 निर्दलीय प्रत्याशी जिनमें करेसनी देवी, मौहम्मद अनीस, आकिल अहमद, आजाद रमेशचन्द्र,

धर्मपुर से 1 प्रत्याशी सीमा रावत,

रायपुर से 3 निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र पंत, सूरत सिंह नेगी, अब्दुल हमीद,

राजपुर रोड़ से 3 प्रत्याशी तारा देवी, संजय कन्नोजिया एवं विशाल,

देहरादून कैंट से 2 प्रत्याशी आशा आनंद एवं चरणजीत कौशल,

मसूरी से 1 प्रत्याशी पीटर प्रसाद,

डोईवाला से 7 प्रत्याशी रजनी रावत, बीरेन्द्र सिंह रावत, अनुषा मौर्या, आनंद सिंह, राहुल पंवार, सौरभ थपलियाल, सुभाष चन्द्र भट्ट,

ऋषिकेश से 2 प्रत्याशी मनमोहन सिंह नेगी एवं शूरवीर सिंह सजवाण द्वारा नाम वापस लिए गए।

नाम वापसी के बाद अब विधानसभा चकरता से 10,
विकासनगर से 10,
सहसपुर से 11,
धर्मपुर से 19,
रायपुर से 15,
राजपुर से 9,
देहरादून कैन्ट से 12,
मसूरी से 7,
डोईवाला से 12,
ऋषिकेश से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!