निगम एवं प्रशासन की टीम का अभियान, तीन स्थानों से हटाया अवैध अतिक्रमण

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जारी किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही के आदेश पर नगर निगम एवं स्थानीय प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को नगर निगम एवं स्थानीय प्रशासन की टीम ने तीन स्थानों से अवैध उत्क्रमण हटाते हुए वहां पर नगर निगम की भूमि का बोर्ड लगा दिया। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतो का जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किये जाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मसूरी डायवर्जन एवं तरला नागल क्षेत्र में नगर निगम की भूमि पर पुस्ता बनाकर अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नगर निगम के अधिकारियों एवं तहसीलदार सदर को अवैध रूप से अतिक्रमित की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।

टीम ने ग्राम चालग में संजय नेगी एवं मनु मित्तल द्वारा किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाते हुए निर्मित पुश्तों को ध्वस्त कर दिया। उक्त प्रकरण में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा पूर्व में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी उसके बावजूद भी इनके द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण करते हुए पुश्ते का निर्माण नाले पर किया जा रहा था। इसी प्रकार राजपुर ढाकपट्टी में श्रीमती सुमति सोइन द्वारा बनाया गया अवैध पुश्ता ध्वस्त कर दिया गया। मालसी में होटल ताज द्वारा नगर निगम की ढंग पर बनाए गए पुश्ते को भी तोड़ा गया तथा उपरोक्त सभी जगह में नगर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड भी लगाया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा राजस्व एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करें साथ ही नगर निगम के अधिकारियों समस्त नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भूमि को चिन्हित करते हुए भूमि का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब, उप नागरयुक्त गोपाल राम बिनवाल, जसपाल राणा, ऋषिपाल चौधरी, संदीप सैनी सहित नगर निगम एंव राजस्व के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!