नैनीताल बैंक में 110 पदों पर निकली भर्ती, 27 अगस्त तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मौजूद बैंक की शाखाओं में होगी। इस भर्ती के लिए 27 अगस्त 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/nblmtjul23/ पर आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक़ नैनीताल बैंक लिमिटेड ने भर्ती अभियान का लक्ष्य पूरा करने को 110 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनमें से 60 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पद के लिए और 50 रिक्तियां क्लर्क के लिए हैं। नैनीताल बैंक लिमिटेड प्रबंधन प्रशिक्षु (MT) और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्य या बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि प्रबंधन प्रशिक्षु के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय/स्ट्रीम में स्नातक/ मास्टर डिग्री, कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है जबकि क्लर्क के पदों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय/स्ट्रीम में स्नातक/मास्टर डिग्री, कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है। वेतन की बात करें तो मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 40,000 रुपये प्रति माह, क्लर्क के लिए 9900-1000/ 1-20900-1230/3-24590-1490/4-30550-1730/7- और 42600-3270/1-45930-1990/1-47920 का पे स्केल और बेसिक पे का स्पेशल अलाउंस है।

नैनीताल बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 30 जून 2023 के आधार पर की जाएगी इसके अलावा आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी। मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। जबकि क्लर्क पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। आवेदन ऑनलाइन मोड में पेमेंट करना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!