पार्क में घूमने निकले पर्यटकों पर हाथी ने किया हमले का प्रयास, बमुश्किल बची जान, देखें वीडियो

MS Malik
By
1 Min Read

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में सफारी को निकले कैंटर पर एक हाथी ने जबरदस्त हमला कर दिया। हमले का वीडियो गाड़ी में बैठे किसी पर्यटक ने बना लिया।

नैनीताल/देहरादून। रामनगर कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में हर रोज की तरह सवेरे पर्यटकों को लेकर एक सफारी कैंटर जा रहा था। कैंटर अपने रोज के मार्ग में चल रहा था, जब अचानक हाथियों के झुंड में से एक हाथी कैंटर पर हमला करने के मकसद से भागता हुआ आ गया। हाथी को कैंटर की तरफ चार्ज करता देखकर कैंटर के चालक ने कैंटर को रिवर्स भगाना शुरू कर दिया।

देखें वीडियो, पर्यटकों पर हमला करने कैसे दौड़ा हाथी

हाथी को इतने नजदीक से हमला करते देखकर पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। कैंटर में मौजूद पर्यटकों के चिल्लाने की आवाज से हाथी थम गया। हाथी एक पल रुका और दूसरे रास्ते को चला गया। कैंटर चालक की सूझबूझ और हाथियों के झुंड के हमला नहीं करने के कारण कैंटर में सवार सभी लोग सुरक्षित पार्क से बाहर आ सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!