फर्जी मतदान पर लगेगी लगाम, यूनिक नंबर होगा जारी

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

अगले तीन माह चलेगा डुप्लीकेट मतदाताओं का अभियान, यूनिक नंबर जारी करेगा आयोग

देहरादून। उत्तराखंड में डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के आदेश पर यह अभियान तीन माह तक चलेगा। राज्य में इस वक्त 85,19,271 मतदाता हैं। 11,729 बीएलओ हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए अभी बनाए जा रहे हैं। बीएलए ऐसे सभी संदिग्ध मतदाताओं का वेरिफिकेशन करके बीएलओ को देगा।निर्वाचन आयोग राज्य में अगले तीन माह तक डुप्लीकेट मतदाता संख्या को लेकर अभियान चलाएगा। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य में भी बड़े पैमाने पर ये काम होगा। इसमें सभी ऐसे मतदाताओं को यूनिक नंबर जारी किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी जानकारी के मुताबिक, राज्य में इस वक्त 85,19,271 मतदाता हैं। 11,729 बीएलओ हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए अभी बनाए जा रहे हैं। बीएलए ऐसे सभी संदिग्ध मतदाताओं का वेरिफिकेशन करके बीएलओ को देगा। बीएलओ इनकी संस्तुति आगे करेंगे। इसके आधार पर नाम परिवर्तन आदि का काम होगा। नाम हटाया भी जा सकेगा। खास बात ये है कि अगर आप इससे असंतुष्ट होंगे तो पहली अपील डीएम को कर सकेंगे। इससे भी असंतुष्ट होने पर दूसरी अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कर सकेंगे। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि जो पुराने और नए मतदाता एक जैसे ईपीआईसी नंबर वाले हैं, उन्हें आयोग पहचान करके यूनिक नंबर जारी करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!