विशेष वर्ग से सामान ना खरीदने के आह्वान का व्यापारियों ने किया विरोध

MS Malik
By
8 Min Read

व्यापारी समाज के साथ ही सर्वसमाज मजबूती से खड़ा है प्रेम चंद अग्रवाल के साथ: सुनील मेसौन

अपनी समाप्त हो चुकी राजनीति चमकाने का प्रयास मात्र है उक्त व्यक्ति का बयान: डीडी अरोड़ा

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में दो दिन पहले एक कथित वीडियो जारी कर कतिपय व्यक्तियों द्वारा एक विशेष व्यापारिक वर्ग से कोई सामान ना खरीदने का आह्वान चिन्ता का विषय बन गया है। व्यापारिक संगठनों ने एक बैठक में उक्त आह्वान करने वाले को कोई भी वस्तु उनसे ना खरीदने की चेतावनी दी है और कहा कि वह कभी भी उनसे कोई वस्तु ना खरीदे।

व्यापार समाज के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि गत दिवस एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी बुझी हुई राजनीतिक आग पर अपनी रोटी सेकने के लिए व्यापारियों के नाम का सहारा लेकर प्रदेश के समस्त व्यापारी समाज को धमका रहा है कि वह व्यापारियों से सामान नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक तो सभी व्यापारी इस मामले को एक व्यक्ति विशेष द्वारा, एक मंत्री व समाजसेवी पर कीचड़ उछाल कर, अपनी डूबती राजनीति चमकाने का माध्यम समझ रहे हैं।

दीपक गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के खिलाफ साजिश चलायी जा रही है। कुछ व्यक्ति विशेष अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए पूरे उत्तराखंड की आर्थिक एवं प्रगति व अखंडता और देवभूमि माहोल में जहर घोलकर छिन्न भिन्न करने का प्रयास कर रहे हैं, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त किए जाने योग्य नहीं है।

विवेक अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकरण की शुरुआत डोईवाला से हमारे व्यापारी भाई और प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोलकर की गई। जितना भी उनको विधानसभा सत्र में उकसाया गया, उसका परिणाम यह हुआ कि उनके मुंह से कुछ गलत बात निकली है। जिसे उन्होंने कई बार हाथ जोड़कर और गंगा जी में खड़े होकर गलती मान ली है। परंतु एक व्यक्ति विशेष और उसके चंद साथी अगर उत्तराखंड में किसी भी व्यापारी अथवा बनिया समाज से कोई भी समान नहीं खरीदना चाहते तो इससे व्यापारी वर्ग को क्या ही फर्क पड़ने वाला है। एक बार छोड़ 1000 बार ना खरीदे। इस प्रकार की प्रदेश को बांटने वाली राजनीति करने वालों का पुरजोर विरोध होना चाहिए।

राकेश सिंघल ने कहा कि जिस प्रकार से उस व्यक्ति ने कल एक वीडियो जारी करके व्यापारी समाज को धमकाने का काम किया है। इस प्रकार से आज उत्तराखंड के तमाम व्यापारी वर्ग में रोष का माहौल है।कुलभूषण जी ने कहा कि व्यापारी समाज को यह कहना है कि व्यापारी समाज समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ समन्वय बनाते हुए सब की जरूरत को पूरा करते हुए सामंजस्य बनाने के लिए हमेशा खड़ा रहता है। व्यापारी समाज आज यह मानता है कि अगर उस व्यक्ति द्वारा ली गई भीष्म प्रतिज्ञा ” की आप आजीवन व्यापारी समाज से सामान नहीं खरीदेंगे ” का सम्मान करते हुए यह कहना चाहता है कि अपने प्रतिज्ञा की है आप व्यापारियों से सामान खरीदने मत आना और व्यापारी भी आपके पीछे पीछे आपको समान बेचने नही आएगा, परंतु अपनी प्रतिज्ञा पर कायम रखना और किसी भी व्यापारी से कुछ ले मत लेना।

सर्राफा मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील मैसोन ने कहा कि समाज में इस प्रकार का कीचड उछालना उस व्यक्ति की व्यक्तिगत अभिलाषाओं को पूरा करने का केवल माध्यम मात्र है, जिसे उत्तराखंड की जनता समझती है और उसके बहकावे में आने वाली नही है। व्यापारी समाज को उस व्यक्ति के समान लेने या ना लेने से कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला। अब क्योंकि आपने व्यापारी समाज को धमका कर इस अपनी कीचड़ उछाल प्रतियोगिता में इन्वॉल्व किया है तो इस कारण से हमें कहना है कि हम प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा जीवन पर्यन्त किए गए समाज हित के कार्यो की गई समाज, राष्ट्र और उत्तराखंड की सेवा से भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि हम यह जानते हैं कि प्रेमचंद अग्रवाल ने समाज हित में अपना पूरा जीवन ही खपा दिया है। अपना पूरा जीवन समाज हित में गला दिया है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त है, यह हम सभी जानते हैं। उनसे यदि कोई गलती हो गई तो उन्होंने इसकी माफी मांग ली है। केवल माफी ही नहीं मांगी, अपितु गंगा जी में खड़े होकर दो बार माफी मांग ली है और हमें लगता है कि समाज को बांटने का काम बंद होना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि पूरे उत्तराखंड का समाज चाहे वह व्यापारी हो या कोई अन्य सभी प्रेमचन्द अग्रवाल के साथ मजबूती से खड़े हैं उन्हें कोई अकेला या असहाय समझ कर दबाने का या उनका शोषण करने का प्रयास भी ना करें। समस्त व्यापारी प्रेमचन्द के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा है, उनके साथ है। बाद में “प्रेमचंद अग्रवाल जिन्दाबाद” और “प्रेमचन्द अग्रवाल संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं”के खूब नारे लगे।

व्यापारी डीडी अरोड़ा ने कहा कि पूरा व्यापारी समाज प्रेम चंद अग्रवाल के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को भुला नहीं सकता है और अब उनके अपने बयान पर खेद व्यक्त करने के बाद व्यापारी समाज उनके साथ पूरी शिद्दत के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तियों की यह कीचड़ उछाल प्रतियोगिता प्रेमचंद अग्रवाल को अपने समाज सेवा के पथ से डिगा नहीं सकती है। क्योंकि आपके व्यापारी समाज को धमकाने वाले वीडियो के बाद, अनायास ही व्यापारी समाज को इस मे खींचने के बाद, अब प्रेमचंद अग्रवाल के पीछे प्रदेश का पूरा व्यापारी समाज पूरी ताकत के साथ खड़ा है। वैसे भी उस व्यक्ति को प्रदेश में कितने वोट आज तक मिले है और आपकी राजनीतिक बिसात कितनी है, इससे आप पहले ही परिचित होंगे। किन्तु अब कम से कम तो व्यापारियों के पास अपनी प्रतिज्ञा का पालन करते हुए ना तो समान लेने आना, ना ही वोट मांगने आना और ना ही समर्थन कर मांगने आना। कम से कम अपनी प्रतिज्ञा का उतना मान तो रख लेना। हम व्यापारी भी आपको समान बेचने आपके पीछे पीछे नहीं आने वाले।

व्यापारियों ने शासन, प्रशासन से यह भी निवेदन किया कि इस प्रकार के व्यक्ति जो समाज में अपने वक्तव्य के माध्यम से समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में, विवेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अक्षत जैन, पवन कुमार अग्रवाल, अमित आहूजा, कुलभूषण, जगदीश आहूजा, हरि मिश्रा, अनिल कुमार, स्वदेश जैन, आयुष जैन, अंकित गर्ग, सनी सिंगल, दीपक गुप्ता, राजेश सिंघल, पवन, जतिन, चिट्ठा वीर, आशीष मित्तल, नितिन करनवाल, नितिन गुप्ता, राजेश, नवीन गुप्ता, गजेंद्र आनंद, आशीष मित्तल आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!