बस्ती बचाओ आंदोलन एवं संयुक्त ट्रेड यूनियंस का विभिन्न मांगो को लेकर सचिवालय कूच

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समिति व बस्ती बचाओ आंदोलन का उत्तराखंड सचिवालय कूच करते हुए विशाल प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

जानकारी देते हुए सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि सीटू, एटक, इंटक व बस्ती बचाओ आंदोलन द्वारा मांगों को लेकर आज बड़ी संख्या में लगभग दोपहर 12:30 बजे गांधी पार्क से सचिवालय कूच किया।

इस अवसर पर प्रमुख मांगे मजदूर विरोधी चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने, 26000/रु न्यूनतम वेतन लागू करने, एलिवेटेड रोड व एनजीटी के नाम पर बिना विस्थापन बस्तियों का ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने, एलिवेटेड रोड योजना रद्द करने, संविदा श्रमिकों को पक्का करने, स्कीम वर्कर्स को कामगार घोषित करने व न्यूनतम वेतन देने आदि मांगों को लेकर अलग – अलग ज्ञापन दिए गए।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की धामी सरकार द्वारा मजदूरों के खिलाफ हमले कर रही है जिससे मजदूरों के अधिकारों/ श्रम कानूनों के स्थान पर मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वहीं धामी सरकार रिस्पना एवं बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रयास कर रही है जिससे लाखों लोग प्रभावित होने जिससे उनके घरों को ध्वस्त कर उन्हें बेघर किया जा रहा है। उन्होंने पहले विस्थापन करने या फिर एलिवेटेड रोड परियोजना को समाप्त किए जाने की मांग सरकार से की है।

प्रदर्शन में सीटू के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह साजवान, शिव प्रसाद देवली, एटक के प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा, बस्ती बचाओ आंदोलन के नरेंद्र सिंह, प्रेमा गढ़िया, सोनू कुमार, किरण यादव अम्बेडकर युवक संघ के अध्यक्ष दिलेराम रवि, पूर्व अध्यक्ष बंटी सूर्यवंशी, भगवंत पयाल, रविन्द्र नौडियाल, एस,एस, नेगी, मनमोहन रौतेला, एसएफआई के प्रांतीय महामंत्री हिमांशु चौहान, अयाज अहमद, इस अवसर पर आंगनवाड़ी की प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, रजनी गुलेरिया, सुनीता रावत, भजन माता यूनियन की महामंत्री मोनिका, बबीता, रजनी रावत, आशा यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे, सुनीता चौहान, संविदा श्रमिक संघ से जयकरत, नवीन तोमर, कैलाश तोमर, ई रिक्शा यूनियन के सोनू कुमार, बिलाल अहमद, चाय बागान उदिया बाग गुडरिच विकास नगर से देवानंद पटेल, सुधीर कुमार, कैलाश चंद, दिलीप सिंह, सुनील कुमार, रामचंद्र, कमलेश देवी, भाग्येश्वरी, सावित्री देवी, प्रभा देवी, उमा देवी, रघुवीर सिंह, चेतन कुमार, पंकज कुमार आदि बड़ी संख्या में की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!