बैंक ऑफ इंडिया ने किया कोरोना वारीयर्स पुलिसकर्मियों का सम्मान

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। बैंक ऑफ इंडिया देहरादून अंचल ने आशारोड़ी चौकी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

बैंक के आंचलिक प्रबंधक जय नारायन ने बताया कि कोरोना महामारी में पुलिसकर्मियों का योगदान अतुलनीय है. पुलिसकर्मी दिन रात मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे कोरोना वारीयर्स का सम्मान करना बेहद ज़रूरी है .अन्य संगठनों को भी उनके योगदान को समझना चाहिए और सम्मानित करना चाहिए।

बैंक ऑफ इंडिया ने गत वर्ष भी स्मृति चिह्न देकर पुलिस विभाग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की थीI इस मौक़े पर SHO कलेमेंटाउन धर्मेंद्र रौतेला, मुख्य प्रबंधक पीयूष पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक मोहम्मद फ़रमान उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!