भाजपा प्रत्याशी मामचंद के समर्थन में कर्नल कोठियाल एवं MLA चमोली ने की जनसभा

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के द्वारा वार्ड 85 मोथरोवाला में पार्टी प्रत्याशी मामचंद के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली द्वारा जनसभा में सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है हम सब लोग अपनी विधानसभा से अधिक से अधिक मतदान कर सौरभ थपलियाल को विजयी बनाएंगे। हमारा प्रत्येक वार्ड भी नगर निगम बोर्ड बनाने के लिए जितना आवश्यक है उसके लिए भी हमें लगातार घर-घर जाकर अपने सभी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली का धन्यवाद अभिनंदन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का जिस प्रकार मुझे आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है मैं इसके लिए कोटि-कोटि नमन करता हूं। सौरभ थपलियाल ने यह भी बताया कि मैंने जो संकल्प लिया है देहरादून को हरित दून में बदलकर अपने संकल्प को पूरा करूंगा इस देहरादून को नशा मुक्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए जो भी समस्याएं मेरे सामने आएंगी उनका निवारण करते हुए अपने पद पर निस्वार्थ भाव से कार्य करूंगा।

मैं इन सब बातों के लिए संकल्पबद्ध हूं।आप सब का प्यार आप सबका आशीर्वाद लेने के लिए आज मैं इस धर्मपुर विधानसभा में पहुंचा हूं और विधायक के नेतृत्व में मुझे आभास हो रहा है कि यहां की जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतों का प्रयोग कर वार्ड के प्रत्याशियों सहित मेयर पद पर विजयी बनाएंगे। कार्यक्रम को भाजपा वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल, धीरेंद्र पवार, मंडल अध्यक्ष विनोद पुंडीर ने भी संबोधित किया इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थितरहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!