भाजपा प्रत्याशी शाह के समर्थन में सहस्त्रधारा में जनसभा का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को मसूरी विधानसभा से जीत के अंतर को करेंगे दुगना: गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी और सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आज लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत टिहरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा स्थित बांडावाली में सामुदायिक भवन में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसभा को सम्बोधित किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने की अपील की ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने तथा विकसित भारत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माला राज्य लक्ष्मी शाह को इस लोक सभा चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव के दुगने अंतर से विजय दिलाने भरोसा दिलाया।

इस दौरान जनसभा में माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए माला राज्य लक्ष्मी शाह को अधिक मतों से विजय दिलाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे को सिद्ध करने में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर मसूरी विधानसभा चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, नारायण सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, सीताराम भट्ट, अनुज कौशल, किरपाल जवाडी, पूर्व प्रधान समीर पुंडीर, प्रमोद ठाकुर, अरविंद तोपवाल, सुंदर रयाल, राकेश जवाड़ी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!