भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने की मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना

MS Malik
By
2 Min Read

विष्णु यज्ञ,सुंदरकांड,फल एवं मिष्ठान, खेल सामग्री, पठन-पाठन सामग्री का किया वितरण

अस्तित्व टाइम्स
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यकर्ताओं द्वारा आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर महानगर कार्यालय में विष्णु यज्ञ एवं सुंदरकांड का आयोजन कर ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की आचार्य दिनेश सती द्वारा मंत्रोचार एवं शंखनाद के मध्य कार्यक्रम संपन्न हुआ
राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड चहुमुखी विकास कर रहा है जिसका लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है

राज्य सरकार में मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को सशक्त नेता बताते हुए कहा कि उनके कार्यों एवं अनुभवों का लाभ हम सभी को मिल रहा है सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मुख्यमंत्री को है।

अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर रोड विधायक खजान दास, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, नैनीताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा, अनिल गोयल, विनय गोयल, दर्जा राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया, डॉ आदित्य कुमार, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महामंत्री सतेंद्र नेगी, मंडी समिति अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, हरीश डोरा, आशीष नागरथ, आनंद नौटियाल, डॉ उदय पुंडीर, ओमवीर राघव, लच्छू गुप्ता, अनुराग भाटिया, पार्षद सुखबीर बुटोला, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद आलम, श्रीमती विनोद उनियाल, शर्मिला भट्ट, पूनम शर्मा, बृजलेस गुप्ता, नीलू साहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे इसी के साथ महानगर के विभिन्न मंडलों में फल एवं मिष्ठान वितरण खेल सामग्री वितरण पठन पाठ्य सामग्री वितरण कुष्ठ आश्रम चिकित्सालय एवं प्राथमिक विद्यालय में किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!