भाजपा विधायक दल की बैठक कुछ ही देर में, निशंक के दून पहुंचने से बढी सरगर्मी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक देहरादून पहुंच गए हैं। वह आज होने वाली विधायक दल की बैठक में भी शामिल होंगे। सूत्र बता रहे हैं की कई दावेदार होने के चलते सीएम पद के लिए उनके नाम की भी लाटरी निकल सकती है।

केंद्र में मानव संसाधन जैसे मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे रमेश पोखरियाल को आलाकमान चुनाव से 10 महीने पहले राज्य में प्रदेश बीजेपी की नैया पार लगाने के लिए जिम्मेदारी सौंप सकता है।

आज प्रात: 10:00 बजे भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक होगी जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं दुष्यंत गौतम भी शामिल होंगे दोनों वरिष्ठ नेता देहरादून पहुंच गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!