मंडल महामंत्री अभिषेक नौटियाल भी छह साल के लिए निष्कासित

45

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून के लिए हो रहे चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वाले या पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले 40 कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिनमें मुख्य नाम अंबेडकर नगर के मंडल महामंत्री अभिषेक नौटियाल का है।

अभिषेक नौटियाल को क्षेत्रीय विधायक खजान दास का काफी करीबी माना जाता है। इससे पहले अभिषेक नौटियाल एमकेपी वार्ड में पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं, जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक खजानदास से निकटता का इनको फायदा मिला और वह अंबेडकर नगर मंडल में महामंत्री बनाए गए। अब नौटियाल एमकेपी वार्ड से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी निवर्तमान पार्षद रोहन चंदेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय विधायक खजानदास के साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने नौटियाल को पार्टी के पक्ष में काफी समझाने का प्रयास किया परंतु नौटियाल ने किसी की बात नहीं मानी। इसके बाद उन्हें पार्टी से 6 साल के निष्कासन के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया गया है।