महिला से छेड़छाड़ करने वाले गुरू जी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

सड़क पर महिला से अभद्रता के मामले का कप्तान साहब ने लिया था संज्ञान

प्रेमनगर क्षेत्र में महिला के साथ अभद्रता करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त निजी शिक्षण संस्थान में है असिस्टेंट प्रोफेसर

देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। रविवार को एक महिला द्वारा थाना प्रेमनगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि अपने घर के पास गली में वॉक करते समय अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई, तथा विरोध करने पर मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर को कड़े दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए संधिक्त व्यक्ति का हुलिया प्राप्त किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त मोटरसाइकिल के नंबर से अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी कर घटना में शामिल अभियुक्त वरुण रावत को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त वरुण रावत एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!