यूपी में करवाचौथ मनाने जा रही महिला सिपाही से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। कानपुर में महिला हेड कॉन्स्टेबल को लिफ्ट देने के बहाने युवक ने किडनैप कर लिया। जबरन उसे खेत में ले जाकर रेप किया। विरोध करने पर महिला को पीटा और उसका एक दांत तोड़ दिया। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी की तैनाती अयोध्या में है। शनिवार को सुल्तानपुर में ड्यूटी की, फिर करवाचौथ मनाने वह कानपुर में ससुराल आ रही थी। रास्ते में पैदल जाते समय युवक ने बाइक पर बैठा लिया था। घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी का नाम कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान (34) निवासी गांव बुधेड़ा, थाना सेन पश्चिम पारा है।

29 साल की हेड कॉन्स्टेबल ने सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। FIR के मुताबिक, वह अयोध्या में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। इन दिनों सुल्तानपुर में ड्यूटी लगी है। वह ड्यूटी से छुट्‌टी लेकर घर के लिए निकली। सादे कपड़े में वह थाना क्षेत्र नरवल के पाली में उतरकर अपनी ससुराल थाना सेन पश्चिम पारा को पैदल जा रही थी। रास्ते में गांव बुधेड़ा के कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान ने अपनी बाइक पर बैठा लिया। इस वक्त रात के करीब 7.30 बज रहे थे। सुनसान रास्ता होने के चलते कल्लू उसे जबरन सड़क किनारे बाजरे के खेत में उठा ले गया। यहां उसके साथ दरिंदगी की।

कॉन्स्टेबल ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे हेड कॉन्स्टेबल का एक दांत टूट गया। उसने बचाव में आरोपी की उंगली में दांत से काट लिया। शोर मचाया तो लोगों को आते देख आरोपी भाग गया। ADCP दक्षिण मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी कल्लू उर्फ धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!