पूर्व सैन्य अधिकारी पर लगा सौतेली बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक पूर्व सैन्य अधिकारी पर अपनी ही सौतेली बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोपी राजधानी के डालनवाला स्थित एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में वरिष्ठ पद पर तैनात है। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक दून के नामी बोर्डिंग स्कूल में कार्यरत पूर्व सैन्य अधिकारी द्वारा किये गए सौतेली बेटी के यौन उत्पीड़न की शिकायत परिवार द्वारा पुणे में दर्ज हुई ओर वहां से डालनवाला कोतवाली पुलिस को मिल गई है और पुलिस उसकी जांच करने में जुट गई है। स्कूल का कहना है कि घटना का स्कूल से कोई लेना देना नहीं है और दोनों पक्षों का आपस में विवाद भी चल रहा है। लेकिन फिर भी स्कूल ने अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है। पीडिता आरोपी की सौतेली बेटी है जो कि उसी स्कूल में पढ़ती थी। घटना के बाद पीड़िता ने स्कूल छोड़ दिया और वापस पुणे चली गई, जहां उसने दून में ही रहने के दौरान यौन उत्पीड़न की बात कही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की जांच में खास प्रगति नहीं हुई है और आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वहीं, दून के डालनवाला स्थित नामी स्कूल में यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आने के बाद उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूल प्रबंधन को घटना में लापरवाही बरतने के लिए स्पष्टीकरण तलब करते हुए उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि जिले के पुलिस कप्तान से त्वरित कार्यवाही करने को कहा है। पीड़िता की मां ने उन्हें बताया कि आरोपी स्कूल में एक वरिष्ठ पद पर कार्यरत था। स्कूल में इतने महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आरोपी के दुर्व्यवहार की अनदेखी स्कूल प्रशासन ने सालों तक की हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!