यूपी में बीजेपी प्रदेश प्रभारी द्वारा राज्यपाल को सौंपे लिफाफे ने बढाई राजनीतिक सरगर्मी

MS Malik
By
2 Min Read

यूपी में बीजेपी के भीतर बड़ा बवंडर, लिफाफे में बंद है किसकी किस्मत ? सबसे सटीक और फैक्ट वाला विश्लेषण…..

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मिले बंद लिफाफे में क्या है ?
किसके नाम हैं लिफाफे में ?
इसको लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासी चर्चा है। बीजेपी नेताओं ने मुँह बंद कर लिया है।

आज राधा मोहन द्वारा गवर्नर आनंदी बेन से मुलाकात के दौरान सौंपे लिफाफे में क्या है ?
क्या हो सकता है ?
मंत्रिपरिषद का विस्तार, शक्ति संतुलन या फिर इससे भी बड़ा फैसला। इसके पहले आपको याद हो बस्ती दौरे पर गए मुख्यमंत्री को अचानक राजभवन से फोन जाना और उसके बाद लखनऊ वापस आकर घंटा भर की बंद कमरे में हुई मुलाकात। ये अब दूसरी बार होने जा रहा है कि राजभवन में किसी ने दस्तक दी है। यानी आने वाले वक़्त में राजभवन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है ऐसा प्रतीत होता है। 

बीते 3 महीने में पार्टी शायद हाईकमान को लग गया है कि जैसा चल रहा है अगर वैसा चलने दिया गया तो लखनऊ की हवाएं बदल जाएँगी। अगला एक हफ्ता बीजेपी के भीतर भी काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा। गेंद अब आनंदी बेन पटेल के पाले में है। दिल्ली ने अपने मन की बात उनसे कह दी है। लखनऊ और दिल्ली के बीच मौजूदा वक़्त में काफी ज्यादा संवादहीनता है। मामला दिलचस्प है। विपक्ष भी सन्नाटा खींचे बैठा है फल गिरेगा तो उनकी झोली में ही आएगा।

साभार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!